मुंगेली : पेट्रोल डीजल के दाम वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान सम्पन्न…

शेयर करें...

पथरिया// प्रदेश में लगातार पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों से आम जन जीवन काफी प्रभावित है। जिसको देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन और जिला कांग्रेस के मगर्दर्शन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी पथरिया द्वारा पथरिया सरगांव स्थित 7 पेट्रोल पम्पों में ब्लाक अध्यक्ष राजा ठाकुर के नेतृत्व में पेट्रोल डीजल के दाम वृद्धि के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान में सैकड़ो कांग्रेसियों के साथ साथ आमजनों ने भी अपना हस्ताक्षर कर ईंधन के बढ़े दाम पर अपना विरोध दर्ज कराया।

Join WhatsApp Group Click Here

इस अवसर पर पथरिया ब्लाक अध्यक्ष राजा ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की गतल आर्थिक नीतियों और उसके कारण बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम ने आम लोगो का जीवन दूभर कर दिया है। जनता जनार्दन को अच्छे दिन का सपना दिखाकर इतिहास का सबसे बुरा दिन दिखाया जा रहा है।

इसी तरह सरगांव के पेट्रोल पंप में हस्ताक्षर अभियान के दौरान जिला पंचायत सदस्य अंबालिका साहू ने कहा कि केंद्र की भजापा सरकार के नीतियों से देश मे मंहगाई दर आजादी के बाद से सबसे ज्यादा है। बेरोजगारी अपने चरम पर है। आमजन इस सरकार को 2024 में सबक सिखएगी।

पथरिया के अवंतिका पेट्रोल पंप में जिला पंचायत सदस्य जागेश्वरी घनश्याम वर्मा ने कहा कि कांग्रेसजन भाजपा की केंद्रीय सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेगी। आज पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमत आमलोगों के जेब मे डाका डालने जैसा है।

जिला उपाध्यक्ष उमेष सोनी एवं प्रवक्ता एजाज अहमद ने पेट्रोलियम पदार्थो के बढती हुई महंगाई को केन्द्र सरकार की गलत नीतियों का दुश परिणाम बताया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता घनष्याम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष उमेष सोनी, इंदिरा साहू, जिला प्रवक्ता एजाज अहमद, संयुक्त महामंत्री वहाब खान, जिला सचिव रामखिलावन साहू, ललित पठारी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुषील यादव, पार्षद राकेष साहू, नेहरू साहू, गणेष राम साहू, पथरिया नगर पंचायत अध्यक्ष ग्वाल दास अंनत, सम्पत जायसवाल, कमलनारायण दिवेदी, धर्मेंद्र श्रीवास, प्रमोद उइके, गिरजेश दिवाकर, संतोश पाटले, नेतराम साहू, सलमान खान, युगल वर्मा, सौरभ शुक्ला आदि उपस्थित रहें।

Scroll to Top