बड़ी खबर : रील लाइफ के एम. एस. धोनी सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या…

शेयर करें...

मुम्बई// रील लाइफ के एम. एस. धोनी और मशहूर बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया है। उन्होंने मुंबई के बांद्रा में अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार, उनके डोमेस्टिक हेल्प ने फोन कर पुलिस को आत्महत्या के बारे में बताया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join WhatsApp Group Click Here

शुरुआती जानकारी के अनुसार, वे पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। पता चला है कि जिस समय खुदकुशी की उस समय उनके कुछ दोस्त घर पर ही थे। कमरे का दरवाजा तोड़ने पर पता चला कि उन्होंने फांसी लगा ली है।

बता दें कि एक सप्ताह पहले ही उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान ने भी सुसाइड कर लिया था। उन्होंने बालकनी से कूदकर आत्महत्या की थी।

कामयाब रहा था फिल्मी करियर

सुशांत सिंह आखिरी बार ड्राइव फिल्म में नजर आए थे। उन्होंने साल 2013 में काई पो चे फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। 34 साल के सुशांत सिंह ने 11 फिल्मों में काम किया। उनकी ज्यादातर फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाई भी की। एमएस धोनी, छिछोरे, काई पो चे जैसी फिल्मों ने खूब पैसा कमाया था। फिल्मों में आने से पहले वे टीवी पर काम करते थे। यहां पर भी उन्होंने काफी कामयाबी हासिल की थी। मशहूर भारतीय क्रिकेटर एम एस धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म ने उनको एक अलग ही मुकाम दिलाया था।

टीवी से शुरू किया था करियर

सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने सबसे पहले ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के धारावाहिक में काम किया था पर उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली। इसके बाद उन्होंने फिल्मों का सफर शुरु किया था।

सुशांत सिंग राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड एक बार फिर दुखी है और सभी उनके मौत पर आंसू बहाते नज़र आ रहे है।

Scroll to Top