पत्नी से झगड़ा होने के बाद युवक ने थाने के सामने पिया जहर, इलाज के दौरान तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस..

शेयर करें...

बिलासपुर/ बंधवापारा निवासी युवक ने पत्नी के साथ झगड़े के बाद सरकंडा थाने के सामने आकर जहर पी लिया। इसकी जानकारी होने पर आनन-फानन में उसे सिम्स में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मृतक के परिवार वालों से पूछताछ कर रही है।

Join WhatsApp Group Click Here


कोटा थाना क्षेत्र के नेवरा निवासी भोले सिंह चौहान(26 वर्ष) बंधवापारा में किराए में मकान लेकर रहता था। वह के एक निजी संस्थान में काम करता था। शुक्रवार की दोपहर उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। इसके बाद वे मकान से निकल गया। युवक ने रात के आठ बजे सरकंडा थाने के पुराने भवन के सामने पहुंचकर जहर पी लिया। इससे उसे उल्टी होने लगी। किसी ने इसकी जानकारी थाने में दी। इस पर पुलिसकर्मियों ने आकर युवक से पूछताछ की, तो युवक ने जहर पीने की बात कही। पुलिसकर्मियों ने उसे सिम्स पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी उसके परिवार वालों को दी गई, और उनसे पूछताछ की जा रही है।

युवक के तबीयत बिगड़ने की जानकारी पर सरकंडा थाने के जवान मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान युवक के पास ही फ्रूटी और कीटनाशक का पैकेट पड़ा था। आशंका जताई जा रही है कि युवक इसे अपने साथ लेकर पहुंचा था। पुलिस ने घटना के संबंध में उसके पड़ोसियों से पूछताछ की है। इसमें पता चला है मृतक भोले सिंह की बहन और भाई बीमार रहते हैं। वह घर में अकेला कमाने वाला था। उसका पत्नी से आए दिन झगड़ा होता था। इसके कारण वह परेशान रहता था। शुक्रवार को भी उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह घर से निकल गया था। पुलिस इसकी तस्दीक कर रही है।

Scroll to Top