सरिया में डीजल के लिए मची अफरा-तफरी, 4 में से सिर्फ 1 पंप में पहुंचा स्टॉक, रात तक लगी रही लंबी लाइन..

जिले के सरिया और आसपास के क्षेत्र में डीजल की भारी किल्लत अब विकराल रूप लेने लगी है। हालत यह हो गई कि क्षेत्र के चार पेट्रोल पंपों में से सिर्फ एक पंप में डीजल पहुंचते ही वहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।