मुंगेली जनसंपर्क अधिकारी और पत्रकार के विवाद में नया मोड़, कार्रवाई में देरी से नाराज पत्रकार ने रायपुर में शुरू किया एकल अनशन..

मुंगेली जिले में तत्कालीन सहायक संचालक एवं जनसंपर्क अधिकारी सुजीत सिंह से जुड़े विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। मामले में तय समय-सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं होने से नाराज मीडिया प्रतिनिधि खेमेश्वर पुरी गोस्वामी नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर एकल अनशन पर बैठ गए हैं।