खेत की मेड़ से शीशम के पेड़ काटकर ले जाने का आरोप, किसान ने तहसीलदार से की शिकायत..

सरिया तहसील क्षेत्र के ग्राम गोबरसिंहा में खेत की मेड़ पर लगे पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। गांव निवासी टेकराम पटेल ने तहसीलदार सरिया को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।