पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से आम लोगों की बढ़ी परेशानी, उग्रसेन साहू ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना..

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। सरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उग्रसेन साहू ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता, किसान, व्यापारी और मजदूर सभी परेशान हैं।