भाई के साथ शराब पी रहे युवक से पत्नी का हुआ विवाद, घर लौट फांसी लगा कर दे दी जान..

शेयर करें...

रायगढ़/ चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत विनोबा नगर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों को पता चला कि मोहल्ले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय युवक विनोद सिंह बघेल पिता सुरेश सिंह बघेल उम्र 35 वर्ष जेपीएल में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत था। जो बीती रात नाइट ड्यूटी करके शराब सेवन कर घर वापस लौटा था। नशे में होते हुए भी वह अपने चचेरा भाई के घर बैठकर और शराब पी रहा था तभी उसी बीच उसकी पत्नी मौके पर पहुंच गई और दोनों के बीच विवाद हो गया।

विवाद के बाद पति पत्नी दोनों घर लौट आए तभी पति ने दरवाजा को अंदर से बंद कर पंखे के सहारे फांसी के फंदे पर झूल गया।

घटना के बाद परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी सूचना पर चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी है।

Scroll to Top