ब्रेकिंग : रायगढ़ और कांकेर जिले में बढ़ाया गया लॉकडाउन, आदेश हुआ जारी…

शेयर करें...

रायपुर// केंद्र सरकार के गाइडलाइन के अनुसार छत्तीसगढ़ के दो जिलों में लॉकडाउन बढ़ा दिया है। कांकेर और रायगढ़ जिले में लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश कलेक्टर ने जारी किया है। कांकेर जिले में 15 जून व रायगढ़ में 5 जून तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

सोमवार की सुबह कांकेर कलेक्टर चंदन कुमार ने आदेश जारी कर दिया। इसके पहले कांकेर में 1 जून की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लगाया गया था। जारी आदेश में बताया गया है कि शाम 6 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक नाईट कफ्यू लागू रहेगा। मतलब वर्तमान में जिन प्रतिष्ठानों को सुबह 6 से लेकर शाम 6 बजे तक खोलने की छूट दी गई थी, वे जारी रहेंगे।

वहीं प्रत्येक रविवार को लॉकडाउन रहेगा। रविवार को केवल मेडिकल, पैथालॉजी, लैब, पेट्रोल पंप, दुग्ध, पेट शॉप, न्यूज पेपर वितरण एवं पेयजल वितरण को ही छूट रहेगा। जिला उत्तर बस्तर कांकेर अंतर्गत किसी भी क्षेत्र अंतर्गत माइक्रो कन्टेन्मेन्ट जोन घोषित होने की स्थिति में दी गई रियायतें लागू नहीं होगी एवं समस्त गतिविधियों प्रतिबंधित रहेंगी। उक्त अवधि में अनावश्यक भ्रमण पूर्णत: प्रतिबंधित होगा, उल्लंघन की दशा में वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

देखे आदेश…

रायगढ़ में 5 जून के बाद जिला होगा अनलॉक

कोरोना के मामलों को देखते हुए रायगढ़ में लॉकडाउन 5 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। रायगढ़ कलेक्टर ने वहां स्थानीय मीडिया से चर्चा करते हुए इसकी जानकारी दी। कलेक्टर भीम सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन को 4-5 दिनों के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

परंतु व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी जा रही है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक निजी निर्माण कार्य की सशर्त अनुमति होगी। श्रमिकों को मास्क पहनना, फिजिकल डिस्टेंसिंग, नियमित रूप से सेनिटाइजर का उपयोग एवं कोविड-19 के गाइडलाइन नियमों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। वहीं निर्माण सामग्रियों एवं तिरपाल (प्लास्टिक शीट) से संबंधित दुकानों का संचालन की अनुमति प्रात: 8 बजे से सायं 5 बजे तक किया जा सकेगा। यहां भी रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

देखें आदेश की कॉपी…

Scroll to Top