शेयर करें...
रायगढ़/ जिले के धरमयगढ़ वन परिक्षेत्र के ग्राम डांडकेसरा में दो ग्रामीणों को हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि मृतक दोनों युवक कुछ अन्य ग्रामीणों के साथ जंगल में भैंस चराने के लिए गए थे। इस दौरान उनका सामना हाथियों से हो गया। हाथियों को देखकर बाकी लोग तो भागने में कामयाब हो गए लेकिन चार लोगों का हाथी से सामना हो गया। घटना में रामबली और लक्ष्मण नाम के ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य ग्रामीणों को हल्की चोटें आई हैं।
घटना सरगुजा व रायगढ़ जिले की सीमा से लगे बोरो रेंज की है। बताया जाता है कि इलाके में पिछले कुछ दिनों से एक नर हाथी झुंड से बिछड़कर विचरण कर रहा है। ग्रामीणों का उसी हाथी से सामना हुआ था।
घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के लोगों ने वन अमले को इसकी सूचना दी जिसके बाद वन अमले ने हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। घटना के बाद मृतक के परिजनों को तत्कालिक सहायता राशि दी गई है।
Owner/Publisher/Editor