निजी अस्पताल में भर्ती युवती से गैंगेरेप, दो वार्ड ब्वाय ने दिया घटना को अंजाम…आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस..

शेयर करें...

बिलासपुर/ बिलासपुर के एक निजी अस्पताल से मानवता को शर्मसार करने वाली खबरें आ रही है। अस्पताल में 18 वर्षीय छात्रा के साथ दो वार्ड ब्वाय द्वारा गैंगरेप का मामला सामने आया है। अस्पताल में दुष्कर्म की घटना होने से हड़कंप मचा गया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता की बेहोशी का फायदा उठाकर अस्पताल में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है।

यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के श्रीराम केअर अस्पताल की है। आरोप है कि प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ निजी अस्पताल के दो वार्ड ब्वाय ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। पीड़िता के पिता ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। पीड़िता ने इशारे में पिता से पेन-कागज मांगकर घटना की हकीकत बताई है।

वहीं दूसरी तरफ नेहरू नगर स्थित श्री राम केयर अस्पताल प्रबंधन मामले को दबाने में जुटा हुआ है। वहीं पीड़ित परिवार को जान का खतरा भी सताने लगा है।

Scroll to Top