तेज हवा और बारिश की वजह से नहर के पास पलटी कार, सरगांव पुलिस ने बचाई कार में फंसे युवक की जान..

शेयर करें...

सरगांव/ पुलिस अधीक्षक मुंगेली डी.आर.ऑचला के मार्गदर्शन में मुंगेली जिले के बाढ़ प्रभावित थानों को आने वाली बारिश बाढ़ की आंशका के मद्देनजर थाना स्तर पर लगातार पेट्रोलिंग कर बाढ़ संभावित स्थानों में दुर्घटनाओं को रोकने लगातार पेट्रोलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है। वही 27 जुलाई को पेट्रोलिंग ड्युटी के हेतु सरगांव पुलिस बिलासपुर रायपुर नेशनल हाईवे रोड़ पर रवाना हुआ था। इस दौरान शाम करीब 04:30 बजे के मध्य पंजाब दॉ ढाबा बैतलपुर के सामने रोड़ किनारे नहर में एक कार होण्डा ब्रियो कमांक सीजी 10 ए.एच 3400 अनियंत्रित होकर पलटी हुई दिखाई दी। जिसके इंजन से धुंआ निकल रहा था और चालक कार के अंदर फंसा हुआ था। दरवाजे व शीशे चारो तरफ से बंद थे। साथ ही नहर का पानी लगातार कार के अंदर घुस रहा था लगभग आधा पानी कार के अंदर घुस चुका था।

Join WhatsApp Group Click Here

मौके पर पहुंची सरगांव पुलिस पेट्रोलिंग रेसक्यु टीम द्वारा कार का शीशा तोड़कर अंदर फंसे कार चालक को बाहर निकाला गया। युवक के सिर में गंभीर चोंटे आयी हुई थी। युवक की स्थिति को देखने से प्रतीत हो रहा था कि यदि राहत कार्य में 5 मिनट भी विलंब किया जाता तो कार चालक की जान भी जा सकती थी।

युवक को कार से निकलने के बाद रेसक्यु टीम में लगे आरक्षक धमेन्द्र यादव को पलटी हुई कार के सुरक्षार्थ के लिए तैनात किया गया एवं घायल कार चालक को उपचार हेतु पुलिस पेट्रोलिंग वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरगांव लाया गया। जहां उपचार उपरांत कार चालक से पुछताछ की गई। जिस पर युवक ने अपना नाम तुषार अग्रवाल पिता सजन अग्रवाल उम्र 31 वर्ष निवासी नेचर सिटी बिलासपुर का रहना बताया। साथ ही उसने बताया कि वह अपने घर बिलासपुर से रायपुर जा रहा था इस दौरान तेज हवा एवं बारिश होने के कारण रास्ता अस्पष्ट दिखने की वजह से कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे नहर में जाकर पलट गया। कार में चालक का नगदी रकम 70,000 रूपये कीमती सामान लेजर, मोबाईल, पावर बैंक व कागजात रखा हुआ था। जिसे थाना प्रभारी केसर पराग के हमराह पुलिस पार्टी के द्वारा सुरक्षार्थ बरामद किया गया। उपरोक्त सभी सामग्री को पुलिस द्वारा उनके परिजन के सुपुर्द किया गया।

थाना सरगांव पुलिस की सजगता एवं तत्परता से अनियंत्रित होकर नहर में पलटे कार चालक के संकटापूर्ण जीवन को जीवनदान मिला है। पुलिस की इस सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक केसर पराग, सउनि.रामनिवास राठौर, प्र.आर.नहारूराम साहू,आरक्षक धमेन्द्र यादव, गोपेन्द्र सिंह ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही है।

Scroll to Top