शेयर करें...
रायपुर// छत्तीसगढ़ में अब तेजी से कोरोना के आंकड़े सुधर रहे है। प्रदेश में आज 1792 नये कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं 40 लोगों की मौत हुई है। जबकि आज कुल 3244 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य भी हुए हैं। अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 31635 रह गयी है।
जिलेवार मरीजों की संख्या…
रायपुर- 94, दुर्ग- 36, राजनांदगांव- 33, बालोद- 30, बेमेतरा- 17, कवर्धा- 8, धमतरी- 66, बलौदाबाजार- 130, महासमुंद- 67, गरियाबंद- 32, बिलासपुर- 33, रायगढ़- 133, कोरबा- 69, जांजगीर- 166, मुंगेली- 20, सरगुजा- 102, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 39, कोरिया- 99, सूरजपुर- 138, बलरामपुर- 66, जशपुर- 103, बस्तर- 53, कोंडागांव- 29, दंतेवाड़ा- 36, सुकमा- 90, कांकेर- 20, नारायणपुर- 20, बीजापुर- 60 और अन्य राज्य के 3 नए मरीज मिले हैं।
मौत का आंकड़ा आज सर्वाधिक रायगढ़ में रहा, यहां 6 लोगों की मौत हुई है। रायपुर में 5, कोरबा,जांजगीर में 3-3 लोगों की जान गयी है। वहीं दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, मुंगेली, सूरजपुर, जशपुर और कांकेर में 2-2 लोगों की मौत हुई है।
Owner/Publisher/Editor