शेयर करें...
सरगांव/ सरगांव पुलिस द्वारा एक बार फिर पीड़ित और असहाय युवती की मदद कर प्रेमी युगल का विवाह कराया गया है। जिससे हमेशा की तरह ही सरगांव थाना प्रभारी एण्ड टीम की सराहना की जा रही है। इसी कड़ी में सरगांव थाना प्रभारी केसर पराग द्वारा बिन माँ-बाप की असहाय युवती को न्याय दिलाया गया है।
दरअसल रायपुर निवासी प्रियंका सोना का प्रेम संबंध बैतलपुर निवासी सुमित जॉन के साथ था। वही प्रियंका सोना के माता-पिता नहीं होने के कारण वह अकेले अपना जीवन व्यतीत करती थी। प्रेमी युगल सुमित जॉन व प्रियंका सोना की शादी 21 अप्रैल को तय हुआ था। इस दौरान शादी कार्ड भी छपकर बंट जूक थे। बैतलपुर स्थित चर्च में शादी आयोजित भी हुई और दोनों चर्च में उपस्थित भी हुए। लेकिन अचानक सुमित जॉन ने प्रियंका सोना से शादी करने से इनकार कर दिया। फिर अपनी प्रेमिका को रायपुर ले जाकर छोड़ दिया।
बता दे कि प्रियंका सोना के कोई रिश्तेदार नहीं होने के कारण वह अपने आप को असहाय महसूस कर रही थी व मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी हुई। जिसके बाद उसने बैतलपुर चर्च में न्याय की गुहार लगाई। जहां उन्हें 6 जून 2021 को बुलाया गया। इस दौरान सुमित जॉन व उसकी मां सुशीला ने बेटे की शादी अपनी मनपसंद की लड़की से करने की बात कहते हुए शादी से मना कर दिया।
चर्च में भी न्याय नही मिलने से हताश पीड़िता प्रियंका सोना के द्वारा सरगांव थाने में न्याय की गुहार लगाई गई जिसमें थाना प्रभारी केशर पराग बंजारा के द्वारा दोनों पक्षों को आपस में बिठाकर समझाई दिया गया। जिसके बाद प्रियंका सोना व सुमित जॉन ने पथरिया तहसील में नोटरी व गवाहों के समक्ष कोर्ट मैरिज किया। वही सरगांव थाना प्रभारी द्वारा प्रेमी युगल को बधाई दी गयी। साथ ही भविष्य में दोनों को अपने वैवाहिक जीवन खुशी-खुशी व्यतीत करने की समझाइस भी दिया।
Owner/Publisher/Editor