अब नहीं देना पड़ेगा जुर्माना! मिनिमम बैलेंस की शर्त खत्म, करोड़ों बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत..
बैंक में खाता है लेकिन हर महीने मिनिमम बैलेंस नहीं रख पाते? अब इस चिंता से हमेशा के लिए छुटकारा मिल गया है। देश के 5 बड़े बैंकों ने सेविंग अकाउंट में औसत मासिक बैलेंस (AMB) रखने की अनिवार्यता खत्म कर दी है। यानी अब बैंक अकाउंट में पैसे कम होने पर भी किसी तरह का जुर्माना नहीं लगेगा।

