खेल अलंकरण पुरस्कार : चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी, राष्ट्रीय खेल दिवस पर 82 लोगों को दिए जाएंगे पुरस्कार और सम्मान..

राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों की सूची जारी कर दी गई है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विगत तीन वर्षों 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 82 लोगों को पुरस्कार और सम्मान दिए जाएंगे।