सारंगढ़ की दमकलें रायगढ़ में खड़ी: 15 महीने से नहीं मिल रही रखनी की जगह, करोड़ों की गाड़ियाँ हो रहीं बेकार..

नवगठित जिले में अग्निशमन व्यवस्था को लेकर हैरान करने वाली स्थिति सामने आई है। करोड़ों की लागत से खरीदी गई तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाँ होने के बावजूद जिले को पूरी सुविधा नहीं मिल पा रही है।