आशीष गोयल माइंस में फ्लाईऐश भराव पर उठे सवाल, एनओसी खारिज होने के बाद भी काम जारी रखने का आरोप, सरपंच-पंचों ने कलेक्टर से की शिकायत..

तहसील सरिया के ग्राम कटंगपाली-अ स्थित आशीष गोयल माइंस में फ्लाईऐश से कथित अवैध भू-भराव का मामला सामने आया है। पंचायत पदाधिकारियों का आरोप है कि माइंस के गड्ढों में फ्लाईऐश से भू-भराव के लिए जारी की गई अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) को पंचायत स्तर पर पहले ही खारिज किया जा चुका है।