बिलासपुर में फिर सराफा व्यापारी से लाखों की लूट, दुकान बंद करते वक्त शातिर लुटेरों ने ज्वेलरी से भरा 3 थैला छीनकर हुए फरार..

शेयर करें...

बिलासपुर// न्यायधानी बिलासपुर को शातिर लुटेरों की नजर लग गयी है। सराफा कारोबारी से हुए करोड़ों रूपये की लूट का मामला अभी पुलिस ने सुलझाया ही था, कि शातिर बदमाशों ने एक बार फिर एक सराफा कारोबारी को अपना निशान बनाया है। शहर के रमेश ज्वेलर्स के संचालक से बदमाशों ने करीब 25 लाख रुपए के सोने और चांदी के ज्वेलरी की लूट कर फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फरार लुटेरों की तलाश में जुट गयी।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के मुताबिक लाखों की लूट का ये मामला सीपता थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि शहर में संचालित रमेश ज्वेलर्स के संचालक रात के वक्त दुकान बंद कर घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। दुकान का शटर गिराते समय बाइक सवार 3 युवक दुकान के पास पहुंचे। सराफा कारोबारी कुछ समझ पाते, इतने में बदमाशों ने उनके हाथ से 3 झोले छीनने के बाद फरार हो गये। इस घटना से दहशत में आये सराफा कारोबारी ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी।

उन्होने बताया कि थैले में 60 ग्राम सोना और 8 किलो चांदी और कैश रखा था। जिसे शातिर बदमाश लूटकर फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की एक टीम आरोपियों का सुराग जुटाने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

आपको बता दें 3 दिन पहले ही शातिर लुटेरों ने हवाई फायरिंग कर सराफा व्यापारी पर जानलेवा हमला कर 3.35 करोड़ का सोना और कैश लूटकर भागे थे। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात को महज 72 घंटे के भीतर ही सुलझाते हुए शातिर लुटेरों को यूपी से अरेस्ट किया था। बिलासपुर पुलिस अभी इस बड़ी लूट की वारदात को सुलझा ही पायी थी कि शातिर बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है।

Scroll to Top