आठ दिनों से लापता शिक्षा विभाग के पूर्व अफसर की हत्या, लावारिस हालत में जंगल में मिली सड़ी-गली लाश..

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। 62 वर्षीय दामोदर सिंह राजपूत, जो हाल ही में शिक्षा विभाग में वरिष्ठ लेखा परीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे, पिछले आठ दिनों से लापता थे।