बरमकेला जनपद में 16वें वित्त आयोग की राशि को लेकर विवाद, भाजपा समर्थित सदस्यों ने अध्यक्ष पर लगाया अनदेखी का आरोप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी से कार्रवाई की मांग..

जनपद पंचायत बरमकेला में 16वें वित्त आयोग मद की राशि के वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। भाजपा समर्थित जनपद सदस्यों ने जनपद पंचायत अध्यक्ष विद्या किशोर चौहान की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी को शिकायत पत्र सौंपा है।