शेयर करें...
सारंगढ़ बिलाईगढ़// बोर्ड परीक्षा बारहवीं के प्रश्न पत्र से प्रारम्भ हुआ है। जिले में 63 केंद्र बनाये गए हैं। विद्यार्थी कुल दर्ज 5020 में से 4939 उपस्थित, 81 अनुपस्थित हैं। पहले दिन कोई नकल प्रकरण नहीं बना है।
परीक्षाओं के सुचारु, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के लिए उड़नदस्ता दल एवं ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। जिले में परीक्षा के प्रभावी निरीक्षण हेतु जिला स्तर पर कुल 8 उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है, जिनमें प्रत्येक दल में 4-4 सदस्य शामिल हैं। इसके अतिरिक्त ब्लॉक स्तर पर 6 उड़नदस्ता टीमों का गठन किया गया है। परीक्षा प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 12:15 बजे तक संचालित होगी।
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की ओर से उड़नदस्ता दलों को परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान शांति एवं अनुशासन बनाए रखते हुए निष्पक्ष निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।



