बड़ी खबर : जिंदल कोयला खदान का आंदोलन हुआ उग्र, महिला TI को ग्रामीणों ने जमकर पीटा, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात..

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जिंदल कोयला खदान को लेकर चल रहा विरोध अब उग्र हो गया है। तमनार क्षेत्र में आंदोलन कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस घटना में टीआई कमला पुसाम गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर बस और कार में आग भी लगा दी।