बड़ी खबर: रायगढ़ में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी..

जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राज्य शासन के निर्देश पर अवैध अफीम की खेती के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत 19 मार्च को तमनार क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर एक बड़े मामले का खुलासा किया।