जनपद बरमकेला में गजब का नियम, “अधिकारी कौन, जिम्मेदारी किसकी” जानने के लिए भी लिखित आवेदन जरूरी ? आम जनता हो या पत्रकार, शाखा प्रभारी का नाम पूछना भी बना मुश्किल..

जनपद पंचायत बरमकेला कार्यालय में इन दिनों व्यवस्था को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सरकारी कामकाज की पारदर्शिता पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल बेहद सामान्य है, जनपद की अलग-अलग शाखाओं की जिम्मेदारी किस अधिकारी-कर्मचारी को दी गई है?