17 जनवरी को छेरछेरा की छुट्‌टी, मुख्यमंत्री ने सामाजिक कार्यक्रम में की थी घोषणा, अब अधिसूचना जारी..

शेयर करें...

रायपुर// छत्तीसगढ़ की त्योहारी छुटि्टयों में एक और दिन जुड़ गया है। राज्य सरकार ने छेरछेरा की सार्वजनिक छुट्‌टी की अधिसूचना जारी कर दी है। इसकी पहली छुट्‌टी 17 जनवरी को हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 24 अक्टूबर को मरार पटेल समाज के एकीकरण कार्यक्रम में इसकी घोषणा की थी।

Join WhatsApp Group Click Here

सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को एक अधिसूचना जारी की। इसके मुताबिक प्रदेश में मनाए जाने वाले छेरछेरा के लिए पहले से जारी ऐच्छिक अवकाश को बदलने का निर्णय हुआ है। ऐसे में सरकार 17 जनवरी 2022 को छेरछेरा पर्व के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित करती है। छेरछेरा पुन्नी छत्तीसगढ़ का लोक पर्व है।

इस दिन माता शाकंभरी का प्रकटोत्सव भी है। यह पौष महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन अन्नदान की परंपरा है। अगले वर्ष पौष पूर्णिमा 17जनवरी को पड़ रही है। दिसम्बर 2018 से अब तक सरकार 6 त्योहारी छुट्‌टी घोषित कर चुकी है। इसमें छेरछेरा के अलावा हरेली, तीजा, कर्मा जयंती, छठ और विश्व आदिवासी दिवस की सार्वजनिक छुट्‌टी शामिल है।

Scroll to Top