सोशल मीडिया का प्यार : फेसबुक पर हुई दोस्ती बदली प्यार में, शादी का वादा कर महीनों साथ रखने के बाद निकाला घर से, बलात्कार का मामला दर्ज..

शेयर करें...

रायगढ़// लैलूंगा थाना क्षेत्र से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। वहीं जब पुलिस की टीम आरोपी को गिरफ्तार करने पत्थलगांव गई तब आरोपी अपने निवास स्थान से फरार था। पुलिस का दावा है कि आरोपी शीघ्र ही पुलिस गिरफ्त में होगा।

Join WhatsApp Group Click Here

मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 में युवती और पत्थलगांव के युवक जानकीनाथ पैकरा की सोशल मीडिया फेसबुक में दोस्ती हुई। उसके बाद जानकीनाथ पैकरा युवती का मोबाईल नम्बर लेकर उससे बातचीत करने लगा। दिसम्बर 2020 को जानकीनाथ युवती से शादी का प्रस्ताव रखकर मिलने के लिये बोला और युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया। कुछ दिनों बाद जानकीनाथ युवती को अपने साथ पत्थलगांव ले गया जहां उसे पत्नी की तरह रखा था। कई महीनों तक साथ रहने के बाद आरोपी जानकीनाथ 07 सितम्बर 2021 को युवती से झगड़ा कर उसे घर से निकाल दिया।

मामले में युवती की शिकायत पर आरोपी जानकीनाथ के खिलाफ धारा 376, 313 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

Scroll to Top