न्यायधानी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार नकद और 7 मोबाइल के साथ 9 जुआरी गिरफ्तार..

शेयर करें...

बिलासपुर// मंदिर के सामने बैठकर जुआ खेल रहे 9 जुआरियों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है, और उनके पास से करीब 75 हजार रु व 7 मोबाइल जब्त कर कार्रवाई कर रही है।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन को सूचना मिली, कि कुदुदंड क्षेत्र के पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने जुआरियो की महफ़िल जमी है। सूचना पर तत्काल सीएसपी आर एन यादव, टीआई सुरेंद्र स्वर्णकार, एएसआई मोहन भारद्वाज व संजय बरेठ ने नेतृत्व में एक टीम बनाकर मौके पर घेराबन्दी कर ताश के पत्ते में जीत हार का दांव लगाते 9 लोगो को रंगे हाथों धर दबोचा। जिनके कब्जे से नगदी रकम 74500/- रुपए, 7 नग मोबाइल और फड़ से 52 पत्ती ताश, एक दरी ज़ब्त किया गया है।

पकड़े गए आरोपियों के नाम

  1. श्रीकान्त तिवारी पिता शिवकुमार तिवारी, उम्र 31 वर्ष, सा. शुभम विहार, मंगला जिला बिलासपुर
  2. करीम खान पिता रफीक खान उम्र 40 वर्ष सा. आजाद चौक मंगला, थाना सिविल लाइन
  3. सुनील कुमार कश्यप पिता कृपाल कश्यप , उम्र 20 वर्ष ,सा. कुदुडंड, थाना सिविल लाइन
  4. दहरथ कश्यप पिता शिवबली कश्यप,उम्र 60वर्ष, सा. कुदुदंड,थाना सिविल लाइन
  5. रवि तिवारी पिता बी. एन. तिवारी, उम्र 26वर्ष ,सा. गीतांजलि पार्क, उस्लापुर,थाना सकरी
  6. अशोक सिंह पिता जगदीश सिंह ,उम्र 45वर्ष, सा. कुदुदांड, थाना सिविल लाइन
  7. श्याम कश्यप पिता रामचंद्र कश्यप, उम्र 40वर्ष, सा. कुदुडंद, थाना सिविल लाइन
  8. प्रथम ठाकुर पिता गोरे सिंह ठाकुर, उम्र 19 वर्ष, सा. कुदुडंद, थाना सिविल लाइन
  9. प्रमोद सिंह ठाकुर पिता संतु सिंह ठाकुर, उम्र 37वर्ष, सा. 27 खोली, थाना सिविल लाइन

इस कार्यवाही में सीएसपी आर. एन.यादव, टीआई सुरेन्द्र स्वर्णकार, एसआई मोहन भारद्वाज, एसआई संजय बरेठ, एसआई सागर पाठक, एएसआई हेमंत आदित्य, आरक्षक तरुण केशरवानी, सरफराज खान, विकास यादव, बोधु राम, जय साहू, संजीव जांगड़े, अविनाश पाण्डेय, तदबीर सिंह पोर्ते की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Scroll to Top