दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, सात घायल, डोंगरगढ़ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार 12 फीट नीचे गिरी, मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोग भी हुए हादसे के शिकार..

शेयर करें...

दुर्ग// जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि डोंगरगढ़ से मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी SUV कार बैरिकेड को तोड़ते हुए 12 फीट नीचे गिर गई। इस दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोग भी हादसे के शिकार हो गए और उनकी भी मौत हो गई। घटना अंजोरा के बाफना टोल प्लाजा के पास की है।

Join WhatsApp Group Click Here

मृतकों में अब तक एक की पहचान पुरेंद्र पिता सेमेंद्र साहू (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि 2 अन्य की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। 5 घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया है, जबकि दो घायलों को रायपुर रेफर किया गया है। कार सवार सभी लोग रायपुर के अश्वनी नगर निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रायपुर अश्वनी नगर के रहने वाले आठ दोस्तों ने माता बम्लेश्वरी के दर्शन करने का प्लान बनाया था। इनमें सलीम अंसारी (28 वर्ष) भी शामिल था। सभी कार से शनिवार को डोंगरगढ़ के लिए गए थे। वहां मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने के बाद रविवार सुबह रायपुर अपने घर लौट रहे थे। सुबह 6.30 बजे के करीब जैसे ही उनकी गाड़ी अंजोरा क्षेत्र के बाफना पुलिया के पास पहुंचने वाली थी कि तभी ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया। गाड़ी तेज रफ्तार में होने से संभल नहीं पाई और किनारे लगे बैरिकेड को तोड़ते हुए करीब 10-12 फीट नीचे जा गिरी। हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने तुरंत ही इस बात की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस के अनुसार, जिस समय यह दुर्घटना हुई उस समय शहर के लोग मॉर्निंग वाक पर निकलते हैं। जिन दो मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है, ऐसा माना जा रहा है कि वह लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे और कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस मृतकों की पहचान कर रही है। घायल और एक मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे हैं।

Scroll to Top