शेयर करें...
मुंगेली// स्वतंत्र भारत के प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 35 वी पुण्यतिथि के अवसर पर देश के अलग अलग जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी कड़ी में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा एवं प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम के निर्देशानुसार महिला कांग्रेस मुंगेली द्वारा भी जिला हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था।
महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष जागेश्वरी वर्मा ने इस रक्तदान शिविर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आयरन लेडी के नाम से जाने जानी वाली इंदिरा गांधी ने भारत को अखंड भारत, वृहद भारत, उन्नत भारत एवं योजनाओं से भरा हुआ भारत बनाया। जिसमें हरित क्रांति गरीबी उन्मूलन एवं बैंकों का राष्ट्रीयकरण जैसे अनेक योजनाओं से भारत को सशक्त बनाया गया। उन्होंने अद्भुत क्षमता के धनी अपनी विवेक से भारत को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया। ऐसी सख्सियत की 35 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर महिला कांग्रेस के द्वारा रक्तदान कर भारत देश के युवा साथियों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में माया रानी सिंह, उपाध्यक्ष प्रदेश महिला कांग्रेस, लता रानी वैष्णव, खुशबू, आदित्य श्वेता पाठक वैष्णव हेमिन मंगेशकर ज्योति वैष्णव आदि की उपस्थिति रही।