आदमखोर तेंदुआ ने एक और महिला को बनाया अपना शिकार, घर से उठा ले गया, फिर 100 मीटर दूर 2 टुकड़ों में मिला शव, 2 महीने में 5 लोग बने शिकार..

शेयर करें...

कांकेर// छत्तीसगढ़ में तेंदुआ का खौफ बढ़ता ही जा रहा है। गरियाबंद में एक महिला को शिकार बनाने के बाद कांकेर से आदमखोर तेंदुआ के खौफ की खबर आ रही है। जिला मुख्यालाय से करीब 15 किलोमीटर दूर नरहरपुर वन परिक्षेत्र में मुजालगोंदी में तेंदुए ने एक महिला को मार डाला। बीते 2 महीने में तेंदुए ने 5 लोगों को अपना शिकार बनाया है।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के मुताबिक मुजालगोंदी की रहने वाली लालवती मंडावी बीती रात अपने खेत के पास कच्चे मकान में सोई हुई थी, तभी तेंदुआ घर में घुस आया और महिला को खींच कर ले गया। महिला का शव सुबह घर से 100 मीटर दूर झाड़ियों में दो टुकड़ों में बंटा हुआ मिला। महिला की गर्दन और धड़ अलग अलग पड़ा हुआ था, सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुची थी।

इसके पहले पलेवा, भैंसाकट्टा, बनसागर , रिसेवाडा में तेंदुआ लोगो को अपना शिकार बना चुका है। पलेवा और भैंसाकट्टा में तीन तेंदुए पकड़े भी जा चुके है । लेकिन बनसागर और मुजालगोंदी में लोगो को शिकार बना चुका तेंदुआ अब भी इलाके में विचरण कर रहा है, जिससे लोगो मे भारी दहशत का माहौल है।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही गरियाबंद में भी एक महिला को इसी तरह तेंदुआ उठाकर ले गया था, बाद में करीब 200 मीटर दूर महिला का शव दो टुकड़ों में मिला। पिछले दिनों धमतरी के सिहावा में भी एक बच्चे को तेंदुआ ने अपना शिकार बनाया था।

Scroll to Top